BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा। (Sarkari Naukri) इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
कब शुरू होंगे आवेदन?
BSNL भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 4 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 3 जुलाई 2026 |
| एप्लिकेशन एडिट विंडो | 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 |
BSNL Recruitment 2026 Apply Online
पोर्टल खुलते ही जितनी जल्दी हो सके आवेदन करना सही होगा, कई बार आवेदन करते समय पता चलता है कि क्या कमी रह गई थी, और उसे पूरा करने में डेट निकल जाती है।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तिथि तक:
| न्यूनतम आयु: | 20 वर्ष |
| अधिकतम आयु: | 30 वर्ष |
योग्यता (Eligibility)

BSNL Recruitment 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में कुल तीन सेक्शन होंगे:
सेक्शन-I
Engineering Stream Section I
सेक्शन-II
Engineering Stream Section II
सेक्शन-III
General Ability Test
परीक्षा के बारे में
परीक्षा बहुविकल्पीय (Multiple Choice Objective Type) होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है:
| UR / OBC / EWS उम्मीदवार | 2000 |
| SC / ST / PwBD उम्मीदवार | 1000 |
क्यों खास है यह भर्ती?
BSNL भारत की प्रमुख सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। ऐसे में यहां नौकरी मिलने पर उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के साथ करियर ग्रोथ और स्थिरता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
