JEECUP Admit Card 2025: आज जारी होगा यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2025 Today at jeecup.admissions.nic.in: यूपीजेईई एग्जाम का आयोजन 20 मई से 28 मई 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

JEECUP Admit Card 2025 Today at jeecup.admissions.nic.in: यूपीजेईई की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई ए़डमिट कार्ड आज यानी 14 मई को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEECUP Admit Card 2025

JEECUP Admit Card 2025

JEECUP Admit Card 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपीजेईई एग्जाम का आयोजन 20 मई से 28 मई 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed