JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in पर डायरेक्ट करें चेक

UP Polytechnic Admission Round 1 Seat Allotment Result 2024: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को JEECUP 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।

UP Polytechnic Admission Round 1 Seat Allotment Result: यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को JEECUP 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है।

JEECUP 2024 Seat Allotment result

यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें 10 मई 2024 तक आवेदन कर सकते थे। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षाएं 13 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थीं। इसका रिजल्ट जारी किया गया। अब काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है।

End of Feed