JEECUP 2024 Exam Postponed: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 10 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

UP Polytechnic Admission Entrance Exam 2024: यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। काउंसिल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब कैंडिडेट्स 10 मई 2024 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

UP Polytechnic Admission 2024: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP 2024) परीक्षा स्थगित हो गई है। काउंसिल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब कैंडिडेट्स 10 मई 2024 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

UP JEE Exam

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा स्थगित

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2024 तक का समय मिला था और प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक होने वाली थी। अब परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थें। इस बीच परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आई है।

End of Feed