जेईई टॉपर की नई धुन, 360/360 लाने वाले Kalpit Veerwal अब बिखेर रहे हैं सुरों का जादू, जानें आईआईटी बॉम्बे के बाद का सफर

साल 2017 में परफेक्ट स्कोर के साथ JEE Main परीक्षा में AIR रैंक 1 प्राप्त करने वाले कल्पित वीरवाल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने इंजीनियरिंग की राह छोड़ संगीत की तरफ अपना रुख किया है।

Kalpit Veerwal JEE Topper Success Story: साल 2017 का वह दिन कई लोगों को आज भी याद होगा, जब इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा 'जेईई मेन' (JEE Main) का रिजल्ट आया था। उस दौरान उदयपुर के रहने वाले एक छात्र का नाम था जो काफी सुर्खियां बटोर रहा था और वह ना था कल्पित वीरवाल (Kalpit Veerwal)। यह नाम हर तरफ छाया हुआ था। और हो भी क्यों न कल्पित ने कुछ ऐसा कर दिखाया जा जो करना तो दूर की बात है किसी ने उस बारे में सोचा भी नहीं होगा। जी हां, इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा जेईई मेंन में कल्पित ने न केवल ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की, बल्कि 360 में से 360 का 'परफेक्ट स्कोर' खड़ा कर इतिहास रच दिया था। उनकी यह उपलब्धि इतनी बड़ी थी कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम तक दर्ज हुआ था। सात पहले इंजीनियरिंग में जाने की इच्छा और परफेक्ट स्कोर से शुरू हुई यह कहानी अब संगीत और निवेषलेकिन, जो कहानी सात साल पहले एक रिकॉर्ड तोड़ स्कोर से शुरू हुई थी, वह आज संगीत और निवेश की गलियों तक पहुंच गई है। आइए एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने कल्पित के जीवन में आए इस नए मोड़ की कहानी जानते हैं।

Kalpit Veerwal

Kalpit Veerwal JEE Topper

जब एक ही दिन में बदल गई पूरी दुनिया

2017 में जेईई के रिजल्ट का दिन कल्पित वीरवाल के लिए किसी सपने जैसा था। हाल ही में कल्पित ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में उस दौर को याद करते हुए लिखा कि 2 अप्रैल का वह दिन उनके लिए सामान्य था, लेकिन उस जेईई मेन के रिजल्ट ने उन्हें रातों-रात एक हाई स्कूल के छात्र से नेशनल न्यूज बना दिया था।

End of Feed