JEE NCHM Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एनसीएचएम जेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE NCHM Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

JEE NCHM Admit Card 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

JEE NCHM Admit Card 2026

JEE NCHM Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें जेईई एनसीएचएम का एडमिट कार्ड

यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध संस्थानों में बी.एससी. (हॉस्पिटैलिटी एवं होटल प्रशासन) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed