Jee Mains Session 2 Answer Key Rolled Back: जेईई मेन 2025 की फाइनल आंसर की अपलोड करने के कुछ घंटों बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अब आधिकारिक वेबसाइट से सत्र 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की हटा दी है। बता दें, जेईई मेन 2025 सत्र 2 की फाइनल आंसर की आज 17 अप्रैल को शाम करीब 6:15 बजे आधिकारिक जेईई वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड की गई थी। कुछ देर में आंसर की वाला लिंक दिख रहा था और खुल रहा था, लेकिन बिना कारण बताए फाइनल आंसर की लिंक को होमपेज से हटा दिया गया।
जेईई मेन्स सेशन 2 की फाइनल आंसर की लिंक गायब
ये था वो लिंक जो खुल रहा था, लेकिन अब नहीं खुल रहा है-
अभी तक, यह स्पष्ट नहीं है कि फाइनल आंसर की को हटाना तकनीकी गड़बड़ी है या इसे जानबूझकर हटाया गया था।
जब से आंसर की अपलोड करके हटाई गई है, तब से एक्सपर्ट ये कयास लगा रहे हैं, एनटीए ने फाइनल आंसर की में गलतियां की हैं। अब जब फाइनल आंसर की हटा दी गई है, तो छात्र कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और यहां तक कि मीम्स के जरिए अपनी निराशा, चिंता और गुस्से को साझा कर रहे हैं।
पहले अपलोड की गई आंसर की के अनुसार, इस साल फाइनल आंसर की से केवल दो प्रश्न हटाए गए थे। हटाए गए ये दोनों प्रश्न 3 अप्रैल की पहली पाली (घरेलू परीक्षा में 347577562 और अंतर्राष्ट्रीय में 347577939) के थे। कुछ दिन पहले, NTA ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसमें कुछ त्रुटियां होने की सूचना मिली थी।
NTA ने अपने आधिकारिक (X) अकाउंट के माध्यम से शिकायतों का जवाब दिया था। "एनटीए ने हमेशा एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन किया है, जो उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होते ही अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों को देखने की अनुमति देता है। एनटीए अनंतिम उत्तर कुंजी के लिए हर चुनौती पर अत्यंत गंभीरता से विचार करता है। उत्तर कुंजी चुनौती प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और विश्वसनीय प्रणाली सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। "उत्तर कुंजी चुनौती" प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी विसंगति को दूर करना और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है,"
