National Testing Agency, NTA JEE Mains Answer Key 2023 Session 1 आज 2 फरवरी 2023 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से JEE Mains Answer Key 2023 देख सकते हैं। जेईई मेंस आंसर की को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।
जारी हुई जेईई मेंस आंसर की
कैसे देखे जेईई मेंस 2023 आंसर-की
- उम्मीदवार सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां पेज को स्क्रॉल करें, नीचे की तरफ Candidate Activity नाम का टेक्स्ट मिलेगा। इसके नीचे JEE Main Session 1 (2023) – Answer Key Challenge लिखा होगा।
- इस पर क्लिक करें और 'ओके' कर दें, आंसर की पेज पर आप आ जाएंगे।
- आप एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से आंसर की देखना चाहते हैं या
- एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि से आंसर की देखना चाहते हैं।
आपत्ति करने का मौका
एनटीए ने जेईई मेंस 2023 आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया है। उम्मीदवार 2 से 4 फरवरी 2023 के बीच आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
जारी हुई रिस्पॉन्स शीट
जेईई मेन 2023 की आंसर की प्रोविजनल है, यानी अभी उम्मीदवारों के आपत्ति करने का मौका रहेगा, इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभी पेपर 1 (BE/BTech), पेपर 2ए (BArch), पेपर 2बी (BPlanning) के लिए जारी की गई है। आंसर की के साथ एनटीए ने जेईई मेन 2023 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है।
