JEE Mains Admit Card 2024: जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम का एडमिट कार्ड, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains Admit Card 2024: एनटीए द्वारा जेईई मेन्स सेशन 1 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से किया जाएगा।

JEE Mains Admit Card 2024, NTA JEE Mains Session 1 Admit Card 2024: जेईई मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन एग्जाम का एडमिट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Mains Admit Card 2024

JEE Mains Admit Card 2024

JEE Mains Admit Card 2024 Date: कब आएगा मेन्स एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन्स एडमिट कार्ड आज शाम या कल यानी 21 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन्स पेपर 1 और पेपर 2 की एग्जाम सिटी स्लिप पहले जारी कर दी है।

End of Feed