JEE Mains 2026 Admit Card Date Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। NTA द्वारा पहले जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीखों से 3-4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।
जेईई मेंस एडमिट कार्ड कब होगा जारी
JEE Mains 2026 Admit Card Release Date (JEE Mains 2026 Admit Card Kab Aayega)
इस बार, JEE Mains 2026 Session 1 का आयोजन 21 जनवरी से शुरू होगा, इसलिए हॉल टिकट 17 या 18 जनवरी, 2026 के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि JEE मेन 2026 का एडमिट कार्ड पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड को अच्छी हालत में संभाल कर रखें।
JEE Main 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड: हॉल टिकट पर किन डिटेल्स को चेक करना न भूलें?
JEE Main 2026 सेशन 1 एडमिट कार्ड पर ये जानकारी दी होगी:
- कैंडिडेट का नाम
- पिता का नाम
- एप्लीकेशन नंबर
- रोल नंबर
- फोटो और सिग्नेचर
- चुने गए सब्जेक्ट्स के नाम
- कैंडिडेट का जेंडर
- जन्म तिथि (आधार कार्ड/मार्कशीट के अनुसार)
- JEE एग्जाम सेंटर, शहर और कोड
- JEE एग्जाम की तारीख और शिफ्ट की डिटेल्स
- कैटेगरी
- योग्यता का राज्य
- PwD स्टेटस
- स्क्राइब की जरूरत (अगर लागू हो)
- कैंडिडेट के सिग्नेचर
- एग्जाम के जरूरी निर्देश
कैंडिडेट को NTA की वेबसाइट से JEE Mains 2026 Admit Card डाउनलोड करना होगा। कैंडिडेट अपने ई-एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख और शिफ्ट/टाइमिंग के अनुसार दिए गए सेंटर पर परीक्षा देगा। किसी भी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख या शिफ्ट/टाइमिंग के अलावा किसी और तारीख या शिफ्ट/टाइमिंग पर परीक्षा सेंटर में बैठने की इजाजत नहीं होगी।
गड़गड़ी होने पर?
अगर ई-एडमिट कार्ड और कन्फर्मेशन पेज पर कैंडिडेट की जानकारी या उसकी फोटो और सिग्नेचर में कोई गड़बड़ी है, तो कैंडिडेट तुरंत सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है। ऐसे मामलों में, कैंडिडेट को पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल होना चाहिए। हालांकि, NTA बाद में रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए ज़रूरी कार्रवाई करेगा।
