JEE Main Session 2 Final Answer Key 2025 Declared: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JEE मेंस परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था और JEE Main Session 2 Exam 2025 Final Answer Key Online Check देखने के लिए Link ढूंढ रहे हैं, तो खबर में देखें, यहां लिंक के साथ साथ स्टेप बाय स्टेप तरीका भी बताया गया है। इस अपडेट को JEE Mains Result 2025 Official Website पर जारी किया गया है।
जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की
आंसर की पीडीएफ को बिना लॉगिन क्रेडिंशियल देखा जा सकता है।
JEE Main Session 2 Final Answer Key 2025 How to Check
ऑनलाइन ऐसे देखें फाइनल आंसर की:
चरण 1: JEE Mains Result 2025 Official Website jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर News & Events के नीचे देखें:
Display of Final Answer Keys For JEE(Main) 2025 Session-2 [Paper-1(B.E./ B.Tech)] लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: JEE Main Session 2 Final Answer Key 2025 स्क्रीन पर आ आएगी।
बता दें, JEE Main Session 2 Result 2025 Link अभी भी एक्टिवेट नहीं किया गया है।
ये सत्र 2 यानी सेशन 2 की परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की है, उम्मीदवार JEE Main 2025 सत्र 1 टॉपर्स की सूची देख सकते हैं:-
JEE Main 2025 सत्र 1 में, राजस्थान के आयुष सिंघल ने BE/BTech परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल की थी, नीचे शीर्ष 5 रैंकर्स की लिस्ट दी गई है
1. आयुष सिंघल, राजस्थान
2. कुशाग्र गुप्ता, कर्नाटक
3. दक्ष, दिल्ली (NCT)
4. हर्ष झा, दिल्ली (NCT)
5. रायत गुप्ता, राजस्थान
जेईई मेंस परीक्षाएं 2 से 9 अप्रैल, 2025 तक देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब फाइनल आंसर की देख सकते हैं। जल्द ही कटऑफ व टॉपर्स की जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
