JEE Main Result 2026: जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

JEE Main Result 2026: एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने नतीजे jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2026 How to Download Scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दोपहर में जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी की थी और अब शाम 7.43 बजे रिजल्ट भी जारी कर दिया है। एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नतीजे jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से चेक कर पाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।, जिसके माध्यम से वह देशभर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे।

JEE Main Result 2026

JEE Main Result 2026

जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा कब हुई थी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक होने के बाद 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दिनों का समय दिया गया था। अब एनटीए ने फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों जारी कर दिए हैं।

End of Feed