JEE Main Exam City Slip 2025 Released: जारी हुई जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Exam City Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन सिटी सिल्प डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Session 2 Exam City Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main City Slip 2025 OUT

JEE Main City Slip 2025 OUT

JEE Main Session 2 Exam 2025 Date: अप्रैल में होगी परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 2 अप्रैल, 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 7 अप्रैल 8 अप्रैल और 9 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एनटीए ने आज जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए अभयर्थी एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकेंगे।

End of Feed