JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 23 जनवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Admit Card 2023
JEE Main Admit Card 2023: जारी हुआ सेशन 1 एडमिट कार्ड
एनटीए ने जेईई मेन के पहले दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी को जारी किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी 25 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 22 जनवरी को जारी किया जाना था। हालांकि, एनटीए ने आज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। बता दें कि जेईई मेन का आयोजन 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
How to download JEE Main Admit Card 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर JEE(Main) 2023 Session 1 – Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
- स्टूडेंट्स जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Admit Card 2023: इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। इस साल जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सेशन 1 परीक्षा देश के 290 और देश के बाहर 25 शहरों में होगी। परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
