CBSE CTET Exam Expected Cut off 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी (CTET) के लिए कट ऑफ अंक जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां कैटेगरी वाइज सीटीईटी की संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर भी कट ऑफ अंक जारी करेगा।
CTET Exam 2023: कब तक चलेगी परीक्षा
सीटीईटी के तहत दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल सीटीईटी परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू हुई थी और इसका आयोजन 7 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी।
CTET Minimum Qualifying Marks 2023: इतने अंक जरूरी
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, सीटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
CBSE CTET Previous Year Cut-Off
| Category | CTET Cut Off 2021 | CTET Cut Off 2019 December | CTET Cut Off 2019 July |
| OBC | 85 | 87 | 90 |
| SC | 80 | 85 | 82.5 |
| General | 87 | 80 | 82.5 |
| ST | 80 | 80 | 82.5 |
सीटीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूलो में शिक्षक पदों पर भर्ती के योग्य माने जाते हैं। अब सरकार ने सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिट भी लाइफटाइम के लिए कर दी है। सीटीईटी परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
