कब शुरू होगा JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन? जानें आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, आवेदन प्रक्रिया और गाइडलाइंस

JEE Main 2027: आईआईटी, एनआईटी और देश के अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और अन्य आवश्यक गाइडलाइन के बारे में जानना जरूरी है।

JEE Main 2027 Session 1 Registration: देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे NITs, IIITs और CFTIs में प्रवेश का सपना देखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा पहले ही जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) सत्र 1 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले छात्रों के बेसब्री से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना है।

JEE Main 2027

JEE Main 2027 (Photo- AI/Newsroom Verifed)

NTA के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि 31 जनवरी को बफर डेट के तौर पर रिजर्व किया गया है। जो छात्र इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए आपको इसकी विस्तृत जानकारी दें।

End of Feed