JEE Main 2025: जारी हुई जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की, इस लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

JEE Main 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2025 Answer Key released at jeemain.nta.nic.in: जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 14 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Paper 2 Answer Key 2025: इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 का आयोजन 9 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 14 मई से 16 मई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आधिाकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed