JEE Advanced Result 2024: इस तारीख को जारी होगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, जानें jeeadv.ac.in पर कब आएगी आंसर-की

JEE Advanced Result 2024 Date and Time: जेईई एडवांस्ड एग्जाम का आयोजन 26 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Advanced Result 2024 Date and Time: जेईई एडवांस्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IITM) की ओर से जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced 2024) का रिजल्ट जून में जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना रिजल्ट (JEE Advanced Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Advanced Result 2024 Date

JEE Advanced Result 2024 Date

JEE Advanced Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

जेईई एडवांस्ड एग्जाम का आयोजन 26 मई को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 31 मई और प्रोविजनल आंसर-की 2 जून को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। यदि स्टूडेंट्स को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 3 जून की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

End of Feed