IIT की राह हुई और कठिन, JEE Advanced में रिकॉर्ड संख्या में छात्र हुए सफल

देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में एक JEE Advanced 2026 के नतीजों ने इस बार कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस वर्ष 1.79 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए

देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिने जाने वाले JEE Advanced 2026 के नतीजों ने इस बार कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस वर्ष 1.79 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। खास बात यह है कि 31.65 प्रतिशत छात्रों का क्वालिफाई करना पिछले नौ वर्षों में सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले 2018 में केवल 20.62 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 30.14 प्रतिशत था।

JEE Advanced

IIT की सीटों पर बढ़ी प्रतिस्पर्धा

JEE Advanced में सफल होना IIT में प्रवेश की गारंटी नहीं है। देश के 23 IITs में इस समय लगभग 18 हजार सीटें उपलब्ध हैं, जबकि क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या 56 हजार से ज्यादा है। इसका मतलब है कि एक सीट के लिए औसतन तीन से अधिक छात्र दावेदारी कर रहे हैं। अब छात्रों की रैंक, श्रेणी और पसंदीदा ब्रांच के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।

End of Feed