IIT, Guwahati JEE Advanced 2023 Answer Key Released @jeeadv.ac.in: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने आज यानी 11 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 आंसर की जारी जारी कर दी। जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां से आंसर की डायरेक्ट लिंक व आब्जेक्शन करने की डेडीलाइन व अन्य अपडेट देख सकेंगे। बता दें, IIT JEE Advanced 2023 Answer Key Link को आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव किया गया है।
आईआईटी जेईई एडवांस आंसर की
कब तक कर सकेंगे चैलेंज
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 आंसर की आज सुबह 10 की जगह 11 बजे जारी की। इसके साथ ही IIT ने आंसर की चैलेंज विंडो को भी ओपन किया। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे इसे चैलेंज कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क देना हो सकता है। JEE advanced 2023 Challenge Window 12 जून, 2023 तक खुली है, इसके बाद उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जाएगी।
कब आएगा रिजल्ट
JEE advanced 2023 Final Answer Key and JEE advanced 2023 Result 18 जून को जारी किए जाने की तैयारी है। इन रिजल्ट को jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा, बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक व संबंधित हर अपडेट को शेयर किया जाएगा।
कैसे देखें आंसर की
- सबसे पहले IIT JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर इस नाम के लिंक पर क्लिक करें — jee advanced 2023 Provisional Answer Key
- लॉगिन करें और सबमिट करें, आंसर की स्क्रीन पर देखें। इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
4 जून को हुई थी परीक्षा
IIT गुवाहाटी ने 4 जून को जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन किया था, इसके बाद 9 जून को रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। अब आज आंसर की जारी दी गई है, जबकि 18 जून तक फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाना है।
