JDA Vacancy 2025: जेडीए जूनियर लॉ ऑफिसर भर्ती का पाठ्यक्रम बदला, फटाफट करें चेक

JDA Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 के अंतर्गत पाठ्यक्रम संशोधन संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत कनिष्ठ विधि अधिकारी के कुल 12 पदों हेतु विज्ञापन संख्या 08/2025-26 दिनांक 19 अगस्त 2025 को जारी किया गया था।

JDA Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (जयपुर विकास प्राधिकरण) भर्ती-2025 के अंतर्गत पाठ्यक्रम संशोधन संबंधी शुद्धि पत्र जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत कनिष्ठ विधि अधिकारी के कुल 12 पदों हेतु विज्ञापन संख्या 08/2025-26 दिनांक 19 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 3 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में पाठ्यक्रम संशोधन किए जाने कारण विज्ञापन में उल्लिखित परीक्षा स्कीम और पाठ्यक्रम को प्रतिस्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर शुद्धि पत्र संख्या 14/2025-26 जारी कर दिया गया है। विस्तृत सूचना एवं पाठ्यक्रम का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

RPSC Junior Law Officer Recruitment

RPSC Junior Law Officer Recruitment

कब होगा एग्जाम

जेडीए कनिष्ठ विधि अधिकारी (JDA JLO) परीक्षा की डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है, लेकिन आवेदन 27 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक चले थे और परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है, जिसे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) आयोजित करेगा। संभावना है कि यह जुलाई 2026 में हो सकती है (RPSC JLO 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द होगी)।

End of Feed