JMI UPSC Free Coaching: जामिया में यूपीएससी की फ्री कोचिंग, इस दिन से करें अप्लाई

Jamia RCA Free Coaching 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) की तरफ से यूपीएससी की फ्री कोचिंग शुरू होने वाली है। इस कोचिंग में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है। फ्री कोचिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा।

Jamia Millia Islamia Free Coaching: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से फ्री कोचिंग की सुविधा दी जाती है। अगले साल होने वाली यूपीएससी परीक्षा यानी UPSC 2025 के लिए फ्री कोचिंग शुरू होने वाली है। बता दें कि जामिया में अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को फ्री में कोचिंग दी जाती है।

UPSC Free Coaching

जामिया में UPSC की फ्री कोचिंग

जामिया में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए फ्री क्लासेस शुरू होने वाली है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी की ओर से 18 मार्च 2024 से फ्री कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

End of Feed