Jamia Millia Islamia: 10 नवंबर से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं, 16 नवंबर से परीक्षाएं

Jamia में पिछले 18 दिनों से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार रात खत्म हो गया। इसके बाद प्रशासन ने दोबारा नियमित पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 से सभी कक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय में पिछले 18 दिनों से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार रात खत्म हो गया। इसके बाद प्रशासन ने दोबारा नियमित पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 से सभी कक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी। इसके साथ ही दूसरे मिड-टर्म की परीक्षाएं भी ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एमडी महताब आलम रिजवी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि दूसरे मिड-टर्म की परीक्षाएं 16 से 21 नवंबर 2026 तक होंगी। यह नया आदेश 24, 26 और 28 अक्टूबर को जारी किए गए पुराने नोटिस की जगह लागू होगा।

Jamia Millia Islamia offline classes

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 10 नवंबर से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

क्या था मामला

दरअसल, जामिया में छात्र संघ चुनाव और जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल चल रही थी। करीब 18 दिनों तक चले इस आंदोलन के बाद गुरुवार रात छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला लिया।

End of Feed