Jamia Millia Islamia Result: जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेगुलर 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, jmi.ac.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 06:58 PM IST

Jamia Millia Islamia Result 2023 Declared: जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से तीनों स्ट्रीम के लिए मूल्यांकन किए गए कुल छात्रों में से 51.49 प्रतिशत लड़कियां और 48.51 प्रतिशत लड़के शामिल थे। इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया रिजल्ट, स्ट्रीम, पास प्रतिशत और बहुत कुछ के बारे में जानने की जरूरत है।

Jamia Millia Islamia Result 2023 Released: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) की ओर से शनिवार को साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं की रेगुलर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जेएमआई ने एक बयान में कहा कि तीनों स्ट्रीम में मूल्यांकन किए गए कुल छात्रों में से 51.49 प्रतिशत लड़कियां और 48.51 प्रतिशत लड़के थे। साइंस स्ट्रीम में सानिया परवीन ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया। अतिशन अली की ओर से 93.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अदीब अली ने 93 फीसदी अंक अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Jamia Millia Islamia 2023 Result Declared

जामिया मिलिया इस्लामिया का रिजल्ट जारी

आर्ट्स स्ट्रीम में अक्सा अकदाश ने 95.8 फीसदी अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। फिजा बानो ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और हनीफा फिरदोष ने 95 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में मोहम्मद अरमान, सफिया नूर और रिदा खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि मोहम्मद अरमान को 93.4 प्रतिशत, सफिया नूर को 90.6 प्रतिशत और रिदा खान को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं।

End of Feed