JMI admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया ने शुरू की 49 डिस्टेंस व ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया, जानें अंतिम तिथि व आवेदन का तरीका

JMI admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस से पढ़ने वाले छात्रों के लिए 49 डिस्टेंस व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार admission.jmi.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

JMI admission 2026: देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने नौकरीपेशा और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों छात्रों को उच्च शिक्षा का बेहतरीन अवसर दिया है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी पारिवारिक जिम्मेदारियों या नौकरी के कारण नियमित कॉलेज जाकर पढ़ाई करने में असमर्थ हैं, वे जामिया के इस डिस्टेंस और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

JMI admission 2026

JMI admission 2026 (Photo -AI)

आवेदन की अंतिम तिथि और शेड्यूल

जामिया सीडीओई में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा:

End of Feed