10वीं में सिर्फ 54%, मैथ्स में मिले थे 41 नंबर, फिर JEE Advanced में AIR 349 लाकर रचा इतिहास, देखें मार्कशीट

Jainendrajeet Motivational Success Story: यहां हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जिसने 10वीं में सिर्फ 54% और मैथ्स में केवल 41% मार्क्स हासिल किए थे। लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाए कड़ी मेहनत के दम पर जेईई मेन में 99.98% और एडवांस्ड में 349वीं रैंक हासिल की।

Jainendrajeet Motivational Success Story: हर साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र अपने अंकों के आधार पर खुद को आंकने (Jainendrajeet Motivational Success Story) लगते हैं। कुछ छात्रों के कम मार्क्स आने पर उनका आत्म विश्वास टूट (Jainendrajeet Success Story) जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि किसी एक परीक्षा का परिणाम किसी व्यक्ति की क्षमता या भविष्य तय नहीं कर सकती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत करने का जज्बा हो तो खराब शुरुआत भी व्यक्ति को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकती है। यह लाइन IIT बॉम्बे के छात्र जैनेंद्रजीत पर सटीक बैठती है। जैनेंद्रजीत अभी आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहे हैं। बता दें उन्होंने कक्षा 10वीं में 54% मार्क्स हासिल किए थे। मैथ्स में उनके मात्र 100 में से 41 और साइंस में 100 में से 48 नंबर थे।

Jainendrajeet Motivational Success Story

10वीं में 54%, फिर JEE Advanced में AIR 349 लाकर रचा इतिहास, जानें कौन हैं जैनेंद्रजीत

आमतौर पर ऐसे परिणाम के बाद छात्रों का हौसला टूट जाता है, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाए लगातार कड़ी मेहनत मेहनत की और कुछ ही वर्षों बाद देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 349 हासिल कर IIT बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस विभाग तक पहुंच गए।

End of Feed