JAC Jharkhand Board Exam 2024, Jac 10th 12th Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम ( Jharkhand Board Exam 2024 Date) सूचना है। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची ने बीते दिनों कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी किया था। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक इस बार झारखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के लिए डेटशीट भी जारी कर दिया था।
JAC Jharkhand Board Exam 2024: यहां डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड की डेटशीट
Jharkhand Board Exam Date 2024: कब है झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं
बता दें इस बार झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 09 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक निर्धारित होगी। जबकि 12वीं की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजकर 20 मिनट तक आयोजित की जाएगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 11 मार्च तक किया जाएगा। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।Jac Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024
- सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर jac.jharkhand.gov.in पर क्लिक करें।
- यहां JAC Jharkhand Board 10th 12th Date Sheet 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
