JAC 10th Admit Card 2023, Jharkhand Board 10th Admit Card 2023 Released: झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए लॉगइन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
JAC 10th Admit Card 2023
Jharkhand Board 10th Admit Card 2023: कब होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 3 अप्रैल और 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 5 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:45 से 1:05 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक होगी। 10वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
JAC Matric Admit Card 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में इस साल लगभग 4.30 लाख और इंटर में 3.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल यानी 30 जनवरी को जारी किया जाएगा।
How to download JAC Jharkhand Board 10th Admit Card 2023
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज Secondary Exam Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां स्कूल आईडी लॉगिन और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप झारखंड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि झारखंड बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए किसी भी फर्जी वेबसाइट की जगह केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
