एजुकेशन

Italy में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को मिलते हैं ये वीजा नियम, जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत

Italy भारतीय छात्रों के बीच उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन गया है। हायर एजुकेशन के लिए हर साल हजारों छात्र यहां जाने की तैयारी करते हैं। अगर आप भी इटली जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यहां के वीजा नियम के बारे में जानना जरूरी है।

Image

Italy में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों के लिए क्या है वीजा नियम (Photo - AI)

Italy Student Visa Rules: यूरोप के अन्य देशों के साथ-साथ इटली भी भारतीय छात्रों के बीच उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। हायर एजुकेशन के लिए इटली की यूनिवर्सिटीज न केवल बजट-फ्रेंडली ट्यूशन फीस और बेहतरीन स्कॉलरशिप्स प्रदान करती हैं, बल्कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन एक्सपोजर भी देती हैं। ऐसे में अगर आप भी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन प्राप्त करने का सपना लेकर ग्रेजुएशन, मास्टर्स या डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए इटली जाने का मन बना रहे हैं, तो आपको स्टडी वीजा के साथ इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इटली में पढ़ाई के लिए कौन वीजा मिलता है

इटली में 90 दिन से अधिक अवधि के कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों को यहां जाने के लिए नेशनल वीजा टाइप डी प्राप्त करना जरूरी है। यह एक स्टडी वीजा है। इसके माध्यम से भारतीय या अन्य देशों के छात्र इटली की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अपनी पसंद का कोर्स कर सकते हैं।

इटली स्टूडेंट वीजा के लिए मुख्य नियम और प्रक्रिया

इटालियन यूनिवर्सिटी से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिलने के बाद छात्रों को इटली सरकार के आधिकारिक पोर्टल Universitaly पर अपना प्री-एनरोलमेंट आवेदन जमा करना होता है। उसके बाद छात्रों को भारतीय शैक्षणिक डिग्री की मान्यता सिद्ध करने के लिए CIMEA या इटालियन दूतावास द्वारा जारी 'डिलीरेशन ऑफ वैल्यू' (DOV) प्राप्त करना अनिवार्य है। दस्तावेज तैयार होने के बाद अभ्यर्थियों को भारत में अपने अधिकार क्षेत्र वाले VFS सेंटर्स पर अपॉइंटमेंट बुक करके फाइल जमा करनी होगी और उसके बाद इटली पहुंचने के 8 दिनों के भीतर छात्रों को स्थानीय पुलिस स्टेशन में 'परमेसो दी सोगियोर्नो' (रहने का आधिकारिक परमिट) के लिए आवेदन करना होता है।

Italy Student Visa Rules

Italy Student Visa Rules (Photo - AI)

वीजा के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

इटली के स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

वैध पासपोर्टकम से कम 3 महीने की अतिरिक्त वैधता और 2 खाली पन्नों वाला मूल पासपोर्ट।
पूर्ण भरा हुआ वीजा आवेदन पत्रVFS पोर्टल से डाउनलोड किया गया और विधिवत हस्ताक्षरित 'टाइप D' वीजा फॉर्म।
पासपोर्ट आकार की तस्वीरेंसफेद पृष्ठभूमि वाली दो हालिया रंगीन तस्वीरें (35mm x 45mm)।
यूनिवर्सिटी एडमिशन लेटर व Universitaly कन्फर्मेशनइटालियन यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर और यूनिवर्सिटली पोर्टल से प्राप्त प्री-एनरोलमेंट समरी।
शैक्षणिक दस्तावेज10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट/डिग्री (संबंधित राज्य विभाग और विदेश मंत्रालय द्वारा एपोस्टिल/Apostilled की गई)।
CIMEA प्रमाण पत्रपिछली शैक्षणिक योग्यताओं का वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र
फाइनेंशियल प्रूफछात्र को इटली में रहने के खर्च के लिए पर्याप्त फंड दिखाना होता है।
आवास का प्रमाणइटली में रहने के लिए कम से कम शुरुआती 15 से 30 दिनों का होटल बुकिंग, हॉस्टल अलॉटमेंट या हाउस रेंट एग्रीमेंट।
ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंसकम से कम €30,000 की न्यूनतम कवरेज वाली ट्रैवल और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी।
फ्लाइट टिकट बुकिंगइटली यात्रा के लिए कन्फर्म वन-वे या राउंड-ट्रिप फ्लाइट रिजर्वेशन।
स्टेटमेंट ऑफ पर्पसएक पृष्ठ का उद्देश्य पत्र, जिसमें इटली में पढ़ाई की वजह और करियर प्लान स्पष्ट हों।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Hungary में पढ़ाई के लिए क्या हैं वीजा नियम? जानें पार्ट-टाइम नौकरी को लेकर क्या हैं रूल्स

फाइनेंशियल प्रूफ क्यों है जरूरी

इटली में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बता दें कि भले ही यहां की यूनिवर्सिटी में कोर्स की ट्यूशन फीस बहुत कम या कुछ में तो न के बराबर है। लेकिन यहां रहने आदि का खर्च उठाने में आप समर्थ है कि नहीं यह दिखाना आवश्यक है। यही कारण है कि छात्रों को रहने के खर्च के लिए पर्याप्त फंड दिखाना होता है। बैचलर कोर्स की शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कम से कम 7 से 8 लाख रुपये अकाउंट में दिखाने जरूरी है, वहीं मास्टर कोर्स में 10 से 15 लाख और पीएचडी कोर्स के लिए 12 से 18 लाख रुपये तक लगभग होने चाहिए। इसके लिए छात्र या माता-पिता का 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, एजुकेशन लोन सैंक्शन लेटर या DSU स्कॉलरशिप लेटर लगाया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article