ISRO VSSC Admit Card 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर, फायरमैन और कुक पदों को लेकर निकाली गई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार, जो परीक्षा के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब वह ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
एडमिट कार्ड पर क्या होगी जानकारी
बता दें कि जारी एडमिट कार्ड पर छात्रों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और हस्ताक्षर दिए होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को जरूर चेक करें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत इसरो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करे।
कैसे करें ISRO VSSC Admit Card 2026 डाउनलोड
1. परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ISRO की वेबसाइट पर जाएं।
2. यहां दिए गए ISRO VSSC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
4. इस पेज उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड होगा।
6. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री की अनुमति नहीं है। बता दें कि फोन में दिखाया हुआ एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए उम्मीदवार प्रिंट कॉपी अपने साथ रखें और साथ ही एक फोटो आईडी भी लेकर जाएं।
कब होगी ISRO VSSC Exam 2026
इसरो द्वारा VSSC परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी और 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 39 लोगों को चुना जाएगा।
