Mukhyamantri Civil Seva Protsahan Yojana Bihar: बिहार सरकार द्वारा यूपीएससी (UPSC) और बीपीएससी (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अत्यंत पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रोत्साहन राशि देने का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो बिहार के निवासी हैं और ईबीसी (EBC) वर्ग से हैं। अगर आप भी यूपीएससी या बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताएं।
मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना राशि
यदि बिहार के रहने वाले किसी छात्र ने यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करवाई गई सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास की है तो उसे 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जबकि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
किसे मिलेगा सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इस योजना का लाभ केवल एक बार ही उठाया जा सकता है। उम्मीदवार बार-बार योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। एक बार लाभ मिलने के बाद उस उम्मीदवार को दोबारा इसका लाभ नहीं मिलेगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, एडमिट कार्ड, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, पास बुक और कैंसिल चेक जैसे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी की आवश्यकता है।
कैसे करें सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन
1: फ़ॉर्म ई-फ़िलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, जिसके लिए उम्मीदवार को वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता है। 2. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार यूजर ID और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगिन करेंगे।।
3: लॉगिन के बाद एप्लीकेशन भरा जाएगा। बता दें कि बाद में डिटेल्स में बदलाव नहीं किया जा सकता। एक यूजर अपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के हिसाब से कई एप्लीकेशन के लिए अप्लाई कर सकता है।
4: एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी एप्लीकेशन को ड्राफ्ट के तौर पर सेव करें।
5: आप एप्लीकेशन फॉर्म को ड्राफ्ट के तौर पर प्रिंट कर सकते हैं। आखिर में सबमिट करने से पहले अपनी एंट्री वेरीफाई करें, फाइनल सबमिशन के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।6. फाइनल सबमिशन के बाद उम्मीदवार की एप्लीकेशन ID जेनरेट होगी।
7: आखिरी में सबमिट की गई एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें।
8: 50 kb में फ़ोटो और 20 kb सिग्नेचर अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
उम्मीदवार दिए गए चरणों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और इसका योजना का लाभ उठा सकते हैं। एक बार फिर बता दें कि योजना का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो बिहार के निवासी होंगे और बीपीएससी-यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास की होगी।
