ISC Class 12 Date Sheet 2024: जारी हुआ आईएससी 12वीं परीक्षा का शिड्यूल, देखें कब कौन सी है परीक्षा

ISC Class 12 Date Sheet 2024 Download: इस बार होने वाली इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा की प्रयोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से देख सकेंगे किस दिन कौन सी होनी है परीक्षा

ISC Class 12 Date Sheet 2024: इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा की प्रयोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक प्रयोगिक की परीक्षाएं कराने और उनके अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जोन स्तर पर प्रैक्टिकल की तारीखे घोषित की जा रही हैं।

ISC Class 12 Date Sheet 2024

आईएससी 12वीं परीक्षा का शिड्यूल

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने डेट शीट जारी कर दी है। लखनऊ के साथ साथ हरदोई, बाराबंकी में आईएससी 12वीं के बोर्ड प्रैक्टिकल 16 नवम्बर से शुरू होंगे और 16 दिसम्बर तक सभी प्रैक्टिकल पूर्ण करा लिए जाएंगे। अन्य जिलों की भी डेटशीट जल्द जारी हो जाएगी। अभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं का जो शेड्यूल जारी किया गया है कि उसमे इस बात को ध्यान में रखा गया है कि कामर्स और विज्ञान के छात्रों के प्रैक्टिकल एक दूसरे से क्लैश न करें।

End of Feed