Is NEET-UG mandatory for veterinary courses too: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस और हसबेंडरी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। बीएचयू इस कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया कुल तीन सीट अलॉटमेंट राउंड के जरिए पूरी करेगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2026 है।
BHU में वेटनरी कोर्स के लिए आवेदन शुरू
ऐसे करना है आवेदन
सबसे पहले बीएचयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.bhu.ac.in पर जाना होगा।
इसके बाद बीवीएससी एंड एएच प्रोग्राम के लिए दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी एक्टिव ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके एक नया अकाउंट बनाएं।
इसके बाद जरूरी एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल भरें और अपना नीट यूजी 2026 रोल नंबर और स्कोर दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट करें और आवेदन सबमिट कर दें।
आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
क्या वेटनरी कोर्स के लिए भी जरूरी है नीट यूजी?
इस कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन नीट यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 2026 में नीट यूजी की परीक्षा दी है, वह भी इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
एडमिशन प्रक्रिया कुल तीन सीट अलॉटमेंट राउंड के जरिए पूरी होगी। पहली सीट एलॉटमेंट लिस्ट 28 सितंबर 2026 को जारी होगी। दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 1 अक्टूबर 2026 को और तीसरी सीट एलॉटमेंट लिस्ट 5 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। तीनों राउंड के बाद भी कोई सीट खाली रह जाती है, तो माॅप-अप राउंड के तहत 14 अक्टूबर 2026 को खाली सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले उसमें भरी गई सारी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें!
