UPPSC New Chairman: योगी सरकारी के आईपीएस आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें अभी तक संजय श्रीनेत इस पद पर थे, उनका कार्यकाल 21 नवंबर 2026 को समाप्त हो गया है। वहीं अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी आईपीएस आलोक सिंह को दी गई है। उनका कार्यकाल 29 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस बात की जानकारी विशेष सचिव असीम कुमार सिंह ने सूचना जारी कर दी है।
UPPSC New Chairman Name: आईपीएस आलोक सिंह बने यूपीपीएससी के नये अध्यक्ष
जारी सूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत श्री आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री आलोक सिंह वर्तमान में डीजी, पीएसी (उत्तर प्रदेश) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। उनका जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था। संविधान में निर्धारित नियमों के अनुसार, वह 23 जनवरी 2029 तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर रहेंगे।
