एजुकेशन

IOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का मौका, 750 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कितनी है सैलरी

बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन शुरू हो गए हैं और आप 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

IOB Apprentice Recruitment 2026

Indian Overseas Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक IOB ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन शुरू हो गए हैं और आप 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन होने पर UP, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों की ब्रांचों में ट्रेनिंग मिलेगी। बता दें, बैंकिंग कामकाज का व्यावहारिक अनुभव, प्रतिमाह स्टाइपेंड (वेतन) और भविष्य की सरकारी परीक्षाओं में लाभ मिलता है।

कितने पद और कहां मिलेगी पोस्टिंग?

कुल 750 सीटें हैं।

जनरल: 232 पद
EWS: 32 पद
OBC: 247 पद
SC: 176 पद
ST: 63 पद
कौन कर सकता है अप्लाई?

किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। कोई भी स्ट्रीम चलेगी। उम्र 20 से 28 साल के बीच हो। SC/ST/OBC को सरकारी नियम के हिसाब से छूट मिलेगी।

IOB Apprentice Vacancy 2026

IOB Apprentice Vacancy 2026

जरूरी तारीखें

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 20 जुलाई 2026
  • लिखित परीक्षा संभावित: 2 अगस्त 2026

आवेदन कैसे करें?

  • पहले NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर bfsissc.com या beep.bfsissc.com पर जाकर IOB का फॉर्म भरें।
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस जमा करके सबमिट कर दें।
  • IOB की ऑफिशियल वेबसाइट है: iob.in

सैलरी/स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। ये ब्रांच की जगह पर निर्भर करेगा:

  • मेट्रो शहर: 15,500 रुपये प्रति महीना
  • शहरी ब्रांच: 14,500 रुपये प्रति महीना
  • सेमी-अर्बन/गांव की ब्रांच: 14,000 रुपये प्रति महीना

अगर आप बैंक में काम सीखना चाहते हैं तो ये आपके लिए बढ़िया मौका है। फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में पात्रता और नियम एक बार जरूर पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article