INI SS 2024 Admit Card Download Link: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आज, 21 अक्टूबर को जनवरी 2025 के लिए निर्धारित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (INI SS) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें, एम्स हर दो साल में यह परीक्षा आयोजित करता है, जो DM/ M.Ch./ MD Hospital Administration सहित भारत भर के 11 संस्थानों में पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
एम्स आईएआई एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
ये एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक एम्स परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
INI SS 2024 Exam Date
INI SS 2024 Exam का आयोजन 25 अक्टूबर, 2024 को किेया जाएगा। उम्मीदवारों को 90 मिनट के भीतर 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
INI SS 2024 Hall Ticket कैसे करें डाउनलोड
INI SS 2024 Admit Card डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- INI SS 2024 Admit Card Website iniss.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- "Academic Courses" tab and navigate to the DM/ MCh /MD (HA)" कोर्स में जाएं।
- "पंजीकरण/लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना उम्मीदवार आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपना एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए "लॉगिन" पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से डाउनलोड करें और उसकी समीक्षा करें। किसी भी विसंगति या जानकारी के अभाव में, उन्हें तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
