Indore School Closed: खुलेआम उड़ रही आदेशों की धज्जियां, ठिठुरन भरी ठंड में सुबह-सुबह स्कूल जाने पर मजबूर हुए बच्चे

Indore School Closed: इंदौर में हाल ही में कलेक्टर ने आदेश जारी किया था कि नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी। साथ ही इस आदेश को न मानने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई थी। मगर अब इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। बच्चे सुबह-सुबह स्कूल जाने पर मजबूर हैं।

Indore School Closed: इंदौर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से पहले न लगाने के आदेश के बावजूद कई निजी स्कूलों द्वारा खुलेआम आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। इस लापरवाही से छोटे-छोटे बच्चे सुबह की ठिठुरन में स्कूल जाने को मजबूर दिखे, जिससे पालकों में नाराजगी है।

Indore School Timings

Indore School Timings

डीएम ने दिए थे आदेश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगी। आदेश में यह भी कहा गया था कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमें सुबह से ही निरीक्षण पर निकलीं।

End of Feed