Indian Army TES 56 Recruitment 2026: अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने 10+2 तकनीकी प्रवेश योजना (TES-56) के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह कोर्स जनवरी 2027 से शुरू होने जा रहा है, जिसके माध्यम से युवाओं को सेना में अधिकारी बनने और परमानेंट कमीशन प्राप्त करने का मौका मिलेगा। लेकिन यह अविवाहित उम्मीदवारों के लिए है। यदि आप भी एक अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी हैं और सेना में तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आइए इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
कुल पदों की संख्या
भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, फिलहाल कुल 90 रिक्तियां निकाली गई हैं। हालांकि, यह संख्या प्रोविजनल है। कैडेट्स ट्रेनिंग विंग्स (CTWs) की प्रशिक्षण क्षमता और सेना की संगठनात्मक आवश्यकताओं के अनुसार इन पदों की संख्या को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
एजुकेशन एलिजिबिलिटी
इस तकनीकी प्रवेश योजना (TES-56) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। 12वीं कक्षा में अभ्यर्थी के पास भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और गणित (Mathematics) यानी PCM विषय होने जरूरी हैं, तभी वह इसके लिए आवेदन कर पाएंगे। इतना ही नहीं उम्मीदवार के लिए जेईई मेंस परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। कक्षा 12वीं के प्रश्न और जेईई मेन के आधार पर उम्मीदावरों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
ट्रेनिंग और परमानेंट कमीशन
चयनित होने वाले कैडेट्स को सेना के निर्दिष्ट 'कैडेट्स ट्रेनिंग विंग्स' (CTWs) में कठिन और उच्च स्तरीय तकनीकी तथा सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस चार वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अधिकारियों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। फॉर्म भरते समय अपनी 12वीं की मार्कशीट और जेईई मेंस 2026 के रोल नंबर व स्कोर से जुड़ी जानकारियां बिल्कुल सटीक दर्ज करें।
