Why Indian Army Day Celebrated (इंडियन आर्मी डे कब और क्यों मनाया जाता है): भारतीय सेना देश की सुरक्षा की रीढ़ मानी (Indian Army Day 2026) जाती है। वह कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों से पीछे (Indian Army Day 15 January) नहीं हटते। फिर चाहे बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां हों, तपता हुआ रेगिस्तान हो या घने जंगल हर जगह सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में सैनिकों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के गौरव, साहस, बलिदान और अनुशासन को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिन देशभर में एक अलग धूम देखने को मिलती है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि इंडियन आर्मी डे कब और क्यों मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास क्या है।
Indian Army Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है इंडियन आर्मी डे
Indian Army Day Kab Manaya Jata Hai: भारतीय सेना दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
बता दें 15 जनवरी 1949 में इसी दिन जनरल के. एम. करिअप्पा ने ब्रिटिश सेना के अंतिम कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह आजाद भारत के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। यह घटना भारत की सैन्य स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनी। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Indian Army Day 2026: देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
इंडियन आर्मी डे न केवल एक उत्सव है बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस दिन सेना की शक्ति, रणनीति और अनुशासन को प्रदर्शित किया जाता है। इस अवसर पर हर साल दिल्ली कैंटोनमेंट इलाके में परेड का आयोजन किया जाता है। हालांकि पहली बार जयपुर में आयोजित की गई है, जिसमें सेना की टुकड़ियां, आधुनिक हथियार, टैंक और सैन्य कौशल का प्रदर्शन करती हैं। साथ ही उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
Indian Army Day History In Hindi: इंडियन आर्मी डे का इतिहास
आर्मी डे के इतिहास की बात करें तो साल 1942 में पहले इंडियन आर्मी ऑफिसर को एक यूनिट कमांड करने का मौका मिला था। वहीं 15 जनवरी 1949 में जनरल के. एम. करिअप्पा ने ब्रिटिश सेना के अंतिम कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह आजाद भारत के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। इस दिन दिल्ली के अलावा दूसरे हेडक्वाटर्स पर परेड का आयोजन किया जाता है।
FAQs
15 जनवरी को क्या मनाया जाता है?
हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मनाया जाता है।
15 जनवरी को आर्मी डे क्यों मनाया जाता है?
बता दें 15 जनवरी 1949 में इसी दिन जनरल के. एम. करिअप्पा ने ब्रिटिश सेना के अंतिम कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह आजाद भारत के पहले कमांडर इन चीफ बने थे।
आर्मी की स्थापना कब हुई थी?
भारतीय थल सेना की स्थापना अंग्रेजों ने 1 अप्रैल 1895 में की थी।
भारत के पहले आर्मी चीफ कौने थे?
भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा थे।
भारत की पहली महिला सैनिक कौन थी
मेजर प्रिया झिंगन भारतीय सेना की पहली महिला सैनिक प्रिया झिंगन हैं।
