Indian Army Agniveer CEE Result 2026 Out: इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) के नतीजे घोषित कर (Indian Army Agniveer CEE Result 2026) दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर जोन-वाइज और आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO)-वाइज मेरिट लिस्ट देख (Indian Army Agniveer CEE Result) सकते हैं। यह रिजल्ट देश भर के अलग अलग आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के लिए PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।
यहां मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों का नाम है जो अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार ग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नभारत पर ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग में बदल रही छात्रों की पसंद, कंप्यूटर इंजीनियरिंग बना नंबर 1 ब्रांच
Indian Army Agniveer CEE Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- joinindianarmy.nic.in पर जाए
- होमपेज पर जाकर Indian Army Agniveer CEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यदि यहां आपका नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर शो होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
Indian Army Agniveer Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate's Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (Army Recruitment Office) (ARO)
- कैटेगिरी (Category)
- सेलेक्शन स्टेटस (Selection Status)
Indian Army Agniveer CEE Result: पीईटी व पीएमटी अनिवार्य
यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां फिजिकल फिटनेस के लिए 1.6-km की दौड़ के साथ-साथ तय किए गए फिजिकल टास्क जैसे पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल हैं। वहीं पीएमटी के लिए योग्यता के मानकों के अनुसार लंबाई, वजन और छाती के माप किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
