Indian Army Agniveer Result 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: अग्निवीर रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Indian Army Agniveer Result 2025 (Photo Credit: Canva)

Indian Army Agniveer Result 2025 (Photo Credit: Canva)

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed