Army Agniveer Rally Bharti 2026: बड़ी खबर! जाट रेजिमेंट केंद्र बरेली में 14 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Army Agniveer Rally Bharti 2026: जाट रेजिमेंट केंद्र बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां बरेली के अलावा बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगे।

Army Agniveer Rally Bharti 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी (Army Agniveer Railly Bharti 2026) खबर है। जाट रेजिमेंट केंद्र में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेना और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रैली के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बता दें भर्ती रैली में बरेली के अलावा बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी भी हिस्सा लेंगे। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को समय से सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

Indian Army Agniveer Rally Bharti 2026

Indian Army Agniveer Rally Bharti 2026: 14 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Agniveer Bharti Rally 2026: भीड़ प्रबंधन की तैयारियां

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के साथ ही अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। भर्ती स्थल पर भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।

End of Feed