India Post GDS 4th Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गई है। विभाग की ओर से अब तक कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं, जिनके तहत हजारों युवाओं का चयन हुआ है। जिन अभ्यर्थियों का नाम शुरुआती तीन सूचियों में नहीं आ पाया है, वे अब बेसब्री से चौथी (GDS 4th Merit List) मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कब आएगी चौथी मेरिट लिस्ट
जो उम्मीदवार कुछ अंकों से पिछली सूचियों में जगह बनाने से चूक गए थे, उनके लिए चौथी लिस्ट एक बड़ा अवसर लेकर आएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक डाक विभाग बचे हुए रिक्त पदों को भरने के लिए एक नई चयन सूची (GDS 4th Merit List) लाइव कर देगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।
आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी होंगे नतीजे
इंडिया पोस्ट की ओर से साफ किया गया है कि चौथी मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को डाक, एसएमएस या व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की सूचना नहीं भेजी जाएगी। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने राज्य की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे चेक करें जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट?
स्टेप 1 - सबसे पहले भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक GDS पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर आपको 'Shortlisted Candidates' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों (Circles) की सूची खुल जाएगी, यहाँ अपने राज्य का चुनाव करें।
स्टेप 4 - राज्य पर क्लिक करते ही '4th Merit List' का लिंक दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5 - डाउनलोड हुई पीडीएफ फाइल में अपने नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च करें।
रिजल्ट पीडीएफ में होगी यह महत्वपूर्ण जानकारी
डाउनलोड की गई मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का पूरा ब्योरा दर्ज होता है। इसमें उम्मीदवार का डिविजन और संबंधित पोस्ट ऑफिस का नाम होगा, पोस्ट आईडी और पद का नाम (जैसे- BPM या ABPM), अभ्यर्थी की कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि) और उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके द्वारा प्राप्त कट-ऑफ प्रतिशत।
लिस्ट आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
चौथी लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम आएगा, उन्हें अंतिम चयन के लिए 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन' प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को स्थाई तौर पर रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के मूल दस्तावेज के साथ-साथ उनकी 2-2 फोटोकॉपी का सेट भी अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा।
