UP- अब प्रधानाचार्य बताएंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र की महत्ता, योगी सरकार की ये है प्लानिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:44 AM IST

सीएम योगी के मिशन निरामया: की पहली कड़ी के रूप में बुधवार को ‘करियर काउंसलिंग’ कार्यक्रम में 75 जिलों के 300 प्रमुख प्रधानाचार्यों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम योगी के मिशन निरामया: की पहली कड़ी के रूप में बुधवार को ‘करियर काउंसलिंग’ कार्यक्रम में 75 जिलों के 300 प्रमुख प्रधानाचार्यों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। अब प्रधानाचार्य नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र की महत्ता बताएंगे।

UP- अब प्रधानाचार्य बताएंगे नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र की महत्ता, योगी सरकार की ये है प्लानिंग

साथ ही, माध्यमिक के शिक्षक 11वीं-12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ‘कॅरियर काउंसलिंग’ करेंगे। सीएम योगी ने हाल ही में मिशन निरामया: का शुभारंभ किया था, जिसके तहत बुधवार को अटल कन्वेन्शन सेंटर केजीएमयू में मिशन निरामया: की पहली कड़ी के रूप में ‘कॅरियर काउंसलिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

End of Feed