Important Days in June 2024: विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक, जून में पड़ेंगे ये खास दिन

Important Days in June 2024: साल का छठा महीना यानी जून शुरू होने जा रहा है। यह महीना अपने 30 दिनों में काफी कुछ समेटे हुए है। ऐसे में आज हमको इस महीने में पड़ने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों के बारे में बताएंगे।

Important Days in June 2024, June Calendar 2024: साल का छठा महीना यानी जून शुरू होने जा रहा है। देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में मौसम के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। अब लगभग सभी स्कूल जून के आखिरी सप्ताह में दोबारा खुलेंगे। बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों के अलावा जून का महीना अपने 30 दिनों में काफी कुछ समेटे हुए है। ऐसे में आज हम आपको इस महीने में पड़ने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों के बारे में बताएंगे। यह खास दिन न केवल छुट्टियों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले सवालों के लिहाज से भी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Important Days in June

Important Days in June 2024

List of National & International Days in June

DateImportant Events
1 जून 2024विश्व दुग्ध दिवस, वैश्विक अभिभावक दिवस
2 जून 2024इटली गणतंत्र दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस
3 जून 2024विश्व साइकिल दिवस
4 जून 2024आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
5 जून 2024विश्व पर्यावरण दिवस
7 जून 2024विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, राष्ट्रीय डोनट दिवस (जून का पहला शुक्रवार)
8 जून 2024विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस, विश्व महासागर दिवस
12 जून 2024विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
14 जून 2024विश्व रक्तदाता दिवस, मिथुन संक्रांति, झंडा दिवस
15 जून 2024विश्व पवन दिवस, विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
18 जून 2024ऑटिस्टिक प्राइड डे, अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस
19 जून 2024जूनटीन्थ, विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस
20 जून 2024विश्व शरणार्थी दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)
21 जून 2024विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ग्रीष्म संक्रांति
22 जून 2024विश्व वर्षावन दिवस
23 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
26 जून 2024नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, यातना के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस
27 जून 2024हेलेन केलर दिवस
29 जून 2024राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
30 जून 2024इंटरनेशनल एस्टॉरायड डे (विश्व क्षुद्रग्रह दिवस)
जून मे पड़ने वाले यह खास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन, उत्सव और जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

End of Feed