IMA में रचा जाएगा इतिहास, भारतीय सेना को मिलेंगे 481 नए अधिकारी, पहली बार पास आउट होंगी महिला कैडेट्स

IMA Passing Out Parade: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून का पासिंग आउट परेड (POP) इस बार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। शनिवार को आयोजित होने वाली परेड के बाद भारतीय सेना को 481 नए युवा अधिकारी मिलेंगे।

IMA Passing Out Parade: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून का पासिंग आउट परेड (POP) इस बार ऐतिहासिक बनने जा रहा है। शनिवार को आयोजित होने वाली परेड के बाद भारतीय सेना को 481 नए युवा अधिकारी मिलेंगे। खास बात यह है कि IMA के 93 साल से अधिक के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स भी प्रशिक्षण पूरा कर सेना में अधिकारी के रूप में शामिल होंगी। यह भारतीय सेना में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद NDA में महिलाओं के प्रवेश का रास्ता खुला था और अब वही कैडेट्स सेना में अधिकारी बनने जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं। शनिवार को वह भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर सलामी लेंगी।

IMA पासिंग आउट परेड (फोटो - PIB)

IMA पासिंग आउट परेड (फोटो - PIB)

पासिंग आउट परेड IMA के ऐतिहासिक चेटवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित होगी। परेड के दौरान कैडेट्स ‘अंतिम पग’ (Antim Pag) की परंपरा निभाएंगे, जिसके साथ ही वे प्रशिक्षु से सेना के अधिकारी बन जाएंगे। यह क्षण हर सैन्य कैडेट के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण पल माना जाता है। देशभर की नजरें इस ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड पर टिकी हैं, जहां एक ओर भारतीय सेना को 481 नए अधिकारी मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर महिला कैडेट्स की पहली बैच इतिहास रचते हुए भारतीय सेना का हिस्सा बनेगी।

End of Feed