इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस, PM मोदी ने किए कई बड़े ऐलान

IIM Bangalore In Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आईआईएम बेंगलुरु (IIM Bangalore) इंडोनेशिया में अपना पहला विदेशी कैंपस स्थापित करेगा।

IIM Bangalore In Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आईआईएम बेंगलुरु (IIM Bangalore) इंडोनेशिया में अपना पहला विदेशी कैंपस स्थापित करेगा। यह कैंपस इंडोनेशिया के मलंग स्थित सिंघासारी स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (SEZ) में बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे केवल इंडोनेशिया ही नहीं, बल्कि पूरे ASEAN क्षेत्र के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रबंधन शिक्षा का लाभ मिलेगा।

IIM Bangalore

इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस

केंद्र सरकार का मानना है कि यह कदम भारत की नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के उस लक्ष्य को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहले आईआईएम अहमदाबाद ने दुबई, आईआईटी दिल्ली ने अबू धाबी और आईआईटी मद्रास ने जाजीबार में अपने विदेशी कैंपस शुरू किए हैं।

End of Feed