IIT Placement Record: आईआईटी पास करने वाले भी रह गए बेरोजगार, RTI में खुलासा, 38% छात्रों को नहीं मिली जॉब

RTI Report on IITs Placement Record: अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड और बेस्ट फैकल्टी के लिए मशहूर इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IITs के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर सवाल उठने लगे हैं। टॉप इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले छात्रों की चिंता बढ़ गई है। एक RTI रिपोर्ट में बताया गया कि 23 IITs में पढ़ने वाले करीब 38 फीसदी IITian को अभी जॉब नहीं मिली है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

IITs Campus Placement Record Fact: कैंपस प्लेसमेंट और बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IITs का आता है। NIRF Ranking 2023 के अनुसार, IIT Madras को रैंक 1, IIT दिल्ली सेकेंड और IIT Bombay को पूरे देश में रैंक 3 प्राप्त है। हालांकि, एक आरटीआई रिपोर्ट के सामने आते ही IITs के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, IIT Kanpur से पढ़ाई करने वाले धीरज सिंह ने एक RTI फाइल किया था। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई है कि करीब 38 फीसदी IITian को अभी जॉब नहीं मिली है।

IIT Placement RTI Report.

IIT Bombay Placement पर आरटीआई रिपोर्ट

आईआईटी में दाखिला लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र JEE Main और JEE Advance जैसी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इसके पीथे की सबसे बड़ी वजह है यहां मिलेने वाला कैंपस प्लेसमेंट। ऐसे में अगल कैंपस प्लेसमेंट को लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आती है तो छात्रों की चिंताएं बढ़ जाती है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

End of Feed