IIT Madras Admission 2025: आईआईटी मद्रास में बिना JEE Advanced मिलेगा एडमिशन, जानें कैसे

IIT Madras Admission 2025 without JEE Advanced: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में नंबर 1 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT मद्रास) ने एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को सिर्फ JEE Advanced के जरिए ही नहीं, बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल ओलंपियाड्स में शानदार फरफॉर्मेस के आधार पर भी एडमिशन मिलेगा। IIT मद्रास ने इस साल से अपने इस नियम में बदलाव किया है।

IIT Madras Admission 2025 without JEE Advanced: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT मद्रास) की तरफ से सेशन 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी मद्रास में ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करने वालों को सीधा एडमिशन मिलेगा। कैंडिडेट अब ScOpE स्कीम के तहत, JEE Advanced के बिना भी IIT में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे।

IIT Madras

आईआईटी मद्रास में एडमिशन

IIT मद्रास की तरफ से जारी इस नई प्रणाली के तहत सिर्फ जेईई एडवांस्ड के आधार पर एडमिशन नहीं ले सकते। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र विज्ञान ओलंपियाड उत्कृष्टता योजना (ScOpE Scheme) के माध्यम से आईआईटी मद्रास में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

End of Feed