IIT दिल्ली ने शुरू किया 'Agentic AI' प्रोग्राम में छह महीने का एडवांस्ड सर्टिफिकेट, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

IIT दिल्ली ने दुनिया में तेजी से बढ़ रहे एआई के दायरे को देखते हुए एक नए कोर्स की शुरुआत की है। 6 महीने का यह एडवांस कोर्स एआई उम्मीदवारों के करियर को एक नई उड़ान दे सकता है।

IIT Delhi Launches Agentic AI program: आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर तरह एआई का बोलबाला देखने को मिल रह है। देश में हो रहे इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक नया और बेहद खास कोर्स लॉन्च किया है। आईआईटी दिल्ली ने 'एजेंटिक एआई' (Agentic AI) में छह महीने के एडवांस्ड सर्टिफिकेट प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह प्रोग्राम उन पेशेवरों, डेवलपर्स और एआई उत्साही लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अगली पीढ़ी की एआई तकनीकों पर महारत हासिल करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस प्रोग्राम में क्या खास है और यह आपके करियर को कैसे नई उड़ान दे सकता है।

IIT Delhi

IIT दिल्ली ने शुरू किया 'Agentic AI' प्रोग्राम (Photo - AI)

क्या है एजेंटिक एआई? (Agentic AI)

अक्सर लोग एआई को सिर्फ सवालों के जवाब देने या कंटेंट लिखने वाले टूल के रूप में जानते हैं। लेकिन 'एजेंटिक एआई' इससे कहीं अधिक उन्नत है। यह एआई का वह रूप है जहां एआई सिस्टम स्वायत्त रूप से निर्णय लेने, जटिल समस्याओं को हल करने, योजना बनाने और इंसानी दखल के बिना खुद से काम पूरा करने की क्षमता रखता है। आसान भाषा में इसे समझे तो एजेंटिक एआई केवल आपकी बात सुनता नहीं है, बल्कि वह आपके लिए एक 'एजेंट' या सहायक की तरह स्वतंत्र रूप से काम भी करता है।

End of Feed